Tuesday, April 28, 2015

आखिर क्यों आईपीएल में अबतक फेल रहा है युवराज सिंह का बल्ला?

इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह इस सीजन के मुकाबलों में कोई कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं, जिसके कारण उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स लगातार हार से जूझ रही है. हालांकि टीम के कप्तान जेपी डुमिनी ने उनका बचाव किया है और हार के लिए पूरी टीम को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि युवराज सिंह का बल्ला नहीं चल रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक बनाये हैं मात्र 124 रन

युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में 16 करोड़ में बिके थे और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे हैं. यही कारण है कि उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं, बावजूद इसके युवराज सिंह का बल्ला इस सीजन में नहीं चल रहा है. अबतक खेले गये सात मैच में युवराज सिंह ने रायल चैंलेजर बेंगलूर के साथ खेलते हुए दो रन,मुंबई इंडियंस के साथ भी दो रन,कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते हुए 21 रन,सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलते हुए नौ रन, किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेलते हुए 54 रन,राजस्थान रायल्स के साथ खेलते हुए 27 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते हुए नौ रन बनाये हैं.

क्या टूट जायेगी युवराज सिंह की टीम में वापसी की उम्मीद

घरेलू क्रिकेट में पिछले दिनों युवराज सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण वे इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि अगर आईपीएल में युवराज सिंह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन अबतक युवराज का बल्ला जिस तरह से खामोश है, उससे नहीं लगता है कि युवराज अब टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं.

BCCI से गावस्कर ने मांगे एक करोड़ 90 लाख रुपये

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआईसे मांगा कुछ ऐसा कि बीसीसीआई के पसीने छूट गए दरअसल  पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से एक करोड़ 90 लाख रुपये की मांग की है, जो उन्हें वेतन के रूप में दी जानी चाहिए थी। पिछले साल यूएई और भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें टूर्नामेंट के दौरान सुनील गावस्कर ने आईपीएल अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

गावस्कर को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर आईपीएल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई को उन्हें उपयुक्त भुगतान करने का निर्देश दिया था क्योंकि इस दौरान वह अपनी मीडिया प्रतिबद्धताओं (कमेंटरी और लेख लिखना) को पूरी नहीं कर पाते।

कार्य समिति में विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि गावस्कर ने बोर्ड को भुगतान के बारे में लिखा है। कार्य समिति की बैठक में मौजूद बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, गावस्कर ने बीसीसीआई को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने एक करोड़ 90 लाख रुपये की मांग की है। यह पूछने पर कि क्या गावस्कर द्वारा मांगी गई राशि को स्वीकृति दे दी गई है। अधिकारी ने कहा, नही, फिलहाल नही।

लेकिन बेशक उन्हें भुगतान करने की जरूरत है क्योंकि यह उच्चतम न्यायालय का निर्देश है और हमें इस पर काम करने की जरूरत है। यह पत्र वित्त समिति के समक्ष रखा जायेगा जो राशि को स्वीकृति देगी। सूत्र ने कहा, गावस्कर को जो राशि मिली वह जो उन्होंने मांगी है उतनी ही होगी या कम यह वित्त समिति की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।  इस बीच पता चला है कि सचिन तेंदुलकर ने सलाहकार समिति में अपनी भूमिका की प्रकृति को लेकर बोर्ड से अधिक सूचना मांगी है।

आखिर क्यों शरमा गई मैच के दौरान प्रीति जिंटा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें सीजन में सोमवार को मोहाली में हुए किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कुछ ऐसा घटा जिससे पंजाब की ऑनर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पानी-पानी हो गई। दरअसल, सोमवार को खेले गए इस मैच में  एक दर्शक ने प्रीति जिंटा को एक अलग ही तरह से विवाह के लिए प्रपोज किया ।

ये वाक्या तब हुआ जब मैच के बीच प्रीति ग्राउंड में चक्कर लगाते हुए अपनी टीम की हौसला अफजाई कर रहीं थी। तभी एक प्रशंसक ने एक बैनर प्रीति के आगे लेहराय। प्रशंसक ने जो बैनर प्रीति के आगे किया उस पर प्रीति का  फोटो लगा हुआ था और लिखा था प्रीति विल यू मैरी मी।
प्रीति एक बार तो इसे देखकर सुन रह गई, किन्तु कुछ पल बाद वो शरमाकर कर मुस्करा दीं। किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के हो रहे मैच के दौरान सोमवार को मोहाली में मौजूद थीं।

जिस दिन यह अहसास हुआ कि मैं बोझ बन गया हूं क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा : शाहिद अफरीदी


कभी पाकिस्तानी क्रिकेट की जीवनरेखा रखे आक्रामक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि जिस दिन उन्हें यह लगेगा कि वे टीम पर बोझ हैं, उस दिन वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.  पैंतीस साल के अफरीदी ने विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जबकि उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. उन्होंने हाल में कहा था कि वह टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और भारत में अगले साल होने वाली विश्व टी20 चैंपियनशिप के लिए मजबूत टीम तैयार करने पर ध्यान लगायेंगे.

अफरीदी ने कहा, तथ्य यह है कि सीनियर खिलाड़ी टीम को निराश कर रहे हैं. मौजूदा खराब फार्म के साथ हम जीतने की अधिक उम्मीद नहीं कर सकते. मैं आगे बढ़कर अगुवाई करना चाहता हूं अगर मुझे लगेगा कि मैं बोझ बना गया हूं तो मैं भारत में अगले साल होने वाले आईसीसी ट्वेंटी20 क्रिकेट विश्व कप से काफी पहले इस प्रारूप में खेलना छोड़ दूंगा.

उन्होंने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट मुश्किल दौर से गुजर रहा है. अगर सीनियर योगदान नहीं देंगे तो समस्या केवल बढ़ेगी ही. हमें युवाओं के साथ प्रयोग करना होगा और विश्व टी20 से पहले क्षमतावान संयोजन तैयार करना होगा लेकिन इसके लिए हमें स्थापित खिलाड़ियों के सहयोग की जरूरत है

टीम का संतुलन सही थाः डेविड वार्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब पर 20 रन की जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया जिन्होंने ‘बेहतरीन प्रयास’ से अपेक्षाकृत कम लक्ष्य का अच्छी तरह से बचाव किया.
वार्नर ने कहा, ‘यह बेहतरीन प्रयास था. मेरे हिसाब से 160 का स्कोर बराबरी का होता. मेरे आउट होने से स्कोर कम बना लेकिन बाद में गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की. हमें गेंदबाजों ने जीत दिलाई. आज उनका प्रयास लाजवाब था.’ सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्नर के 58 रन की मदद से छह विकेट पर 150 रन बनाए. यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन ट्रेंट बोल्ट (19 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और किंग्स इलेवन को नौ विकेट पर 130 रन पर रोक दिया.

वार्नर ने अपनी पारी के दौरान हमवतन ऑस्ट्रेलियाई मिशेल जानसन को विशेष रूप से निशाना बनाया. इस बारे में उन्होंने कहा, ‘हम घरेलू मैचों में जानसन का काफी सामना करते हैं और मेरी रणनीति साफ थी शॉट के लिए जगह बनाकर रन जुटाना. आज मैं उस पर हावी रहा. हो सकता है कि अगले मैच में वह मुझे जल्दी आउट कर दे.’

बोल्ट और डेल स्टेन के बारे में उन्होंने कहा, ‘स्टेन और बोल्ट में से किसी एक का चयन करना चुनौतीपूर्ण होता है. हम सही संयोजन तैयार करना चाहते हैं और आज हमारा संयोजन सही था.’ पिछले साल के उप विजेता किंग्स इलेवन के कप्तान जार्ज बेली ने हार के लिए फिर से अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया जिनमें से कोई भी टिककर नहीं खेला. उसके चोटी के पांच बल्लेबाज 72 रन के योग तक पवेलियन लौट गये थे.

उन्होंने कहा, ‘हम पिछले साल से कुछ भी कम प्रयास नहीं कर रहे हैं लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं जा रही है. आज हमारे पास जीत का बहुत अच्छा मौका था. डेवी (वार्नर) ने उन्हें वापसी दिलाई. अक्षर और संदीप ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. डेथ ओवरों की गेंदबाजी भी अच्छी रही.’ बोल्ट को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने भी माना कि विपरीत परिस्थितियों में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. बोल्ट ने कहा, ‘विकेट शुष्क था. यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था लेकिन हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मैंने जितना संभव हो आक्रमक बनने की कोशिश की. आज अनुकूल परिणाम हासिल करके अच्छा लग रहा है. यहां पहली चीज अपनी लेंथ को सही करना है. मैं यहां खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं.’

Saturday, April 18, 2015

मैकुलम-स्मिथ ने जड़ा IPL पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

स्मिथ (30 गेंद पर 62 रन) और मैकुलम (20 गेंद पर 46 रन) ने पहले विकेट के लिए केवल 7.2 ओवर में 109 रन जोड़कर चेन्नई को तूफानी शुरुआत दिलाई। चेन्नई पावरप्ले में 90 रन जुटाने में सफल रहा। यह आईपीएल के पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। (स्रोत-पीटीआई). आईपीएल टी20 मैच में शुक्रवार को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ। स्मिथ ने 30 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। (स्रोत-पीटीआई). स्मिथ ने 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। (स्रोत-पीटीआई). आईपीएल टी20 मैच में शुक्रवार को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते ..

बांग्लादेश ने 16 साल बाद पाक को दी करारी शिकस्त

तमीम इकबाल (132) और मुशफिकुर रहीम (106) के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले ही एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को 79 रनों से मात दे दी। शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडिटम में हुए तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तमीम और मुशफिकुर की शतकीय पारियों की बदौलत छह विकेट पर 329 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम 45.2 ओवरों में सारे विकेट गंवाकर 250 रन बना सकी।

तमीम और मुशफिकुर ने तीसरे विकेट के लिए 178 रनों की साझेदारी निभाई, जो बांग्लादेश की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। तमीम ने 135 गेंदों का सामना कर 15 चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि मुशफिकुर ने मात्र 77 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के जड़े। दोनों का विकेट वहाब रियाज ने लिया। वहाब पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने कुल चार विकेट चटकाए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान को कप्तान अजहर अली (72) और सरफराज अहमद (24) ने शुरुआत तो अच्छी दिलाई, पर सरफराज और उनके बाद बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद हफीज (4) के विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने से पाकिस्तान थोड़ा दबाव में जरूर आ गया। अजहर ने हालांकि हरीश सोहैल (51) के साथ एक बार फिर तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की अच्छी साझेदारी की। हालांकि बड़े लक्ष्य को देखते हुए वे कभी भी अपनी रन गति बढ़ाने में सफल नहीं रही।

पहला मैच खेल रहे मोहम्मद रिजवान (67) पाकिस्तान की ओर से संघर्ष करने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। पदार्पण मैच में ही अर्धशतक लगाने वाले रिजवान पाकिस्तान के नौवें बल्लेबाज बने। पाकिस्तान के लिए इसी मैच से पदार्पण करने वाले साद नसीम हालांकि प्रभावित नहीं कर सके। नसीम ने मात्र चार ओवर गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट हासिल किए 31 रन लुटा दिए, जबकि बल्ले से वह एक भी रन का योगदान नहीं दे सके।
बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद और अराफात सन्नी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। रुबेल हुसैन और शाकिब अल हसन को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

IPL 8 के सबसे महंगे खिलाड़ी होने पर बोले युवी-कभी नहीं मांगे 16 करोड़

आईपीएल-8 में युवराज सिंह के फॉर्म और उन्हें 16 करोड़ में खरीदे जाने की बात लगातार उठ रही है। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी होने पर युवराज सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से 16 करोड़ रुपए की मांग नहीं की। बता दें कि इस सीजन में युवराज को दिल्ली की टीम ने 16 करोड़ में खरीदा है। वे आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन शुरुआती दो मैचों में फ्लॉप रहे थे। हालांकि, पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में युवराज ने हाफ सेन्चुरी बनाई थी।

विशाखापट्टनम में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है। यहीं मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवराज सिंह ने कहा, “मैंने कभी इसके लिए (16 करोड़) नहीं कहा। ये मेरे हाथ में नहीं था। आईपीएल की नीलामी में मैं भी दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही शामिल था। मैं आईपीएल में पैसे के लिए नहीं खेल रहा हूं। मैं कहना चाहता हूं कि पैसा नहीं बल्कि हमेशा ही क्रिकेट मेरी प्रायॉरिटी रहा है

टीम का जीतना जरूरी
इस दौरान युवी पंजाब के खिलाफ खेली गई पारी से खुश और संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कहा, “टी-20 में मैदान पर सेट होने के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलता। पिछले मैच में हमारे पास काफी ओवर्स थे और मैंने कुछ रन भी बनाए। टीम जीतती है तो बड़ा सुकून मिलता है। वो दो अंक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। मेरे रन बनाने से ज्यादा टीम का जीतना जरूरी है। हम पिछले 11 मैचों से हार रहे थे इसलिए जीत और भी जरूरी थी। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हमने अच्छा खेला।

पिछले सीजन में भी थे सबसे महंगे खिलाड़ी
बता दें कि युवराज सिंह आईपीएल-7 में भी सबसे महंगे खिलाडी थे। तब उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपनी कीमत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण युवराज की काफी आलोचना हुई थी। आईपीएल- 7 में उन्होंने 14 मैचों में 376 रन बनाए थे और मात्र पांच विकेट लिए थे।

Thursday, April 16, 2015

दिल्ली डेयरडेविल्स की 11 हार के बाद पहली जीत, युवी-मयंक रहे जीत के हीरो

आईपीएल-8 के 10वें मुकाबले में मयंक अग्रवाल (68) और युवराज सिंह (55) की तूफानी पारियों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक बॉल शेष रहते 169 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली की यह 11 हार के बाद पहली जीत है। इस जीत के साथ उसका आईपीएल-8 में खाता खुला। 68 रनों की पारी खेलने वाले मयंक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली को दिया 166 रनों का टारगेट
इससे पहले वीरेंद्र सहवाग (47) और रिद्धिमान साहा (39) के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार शुरुआत की। मुरली विजय और सहवाग ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर्स में 33 रन जोड़े। किंग्स इेलवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। दिल्ली के लिए इमरान ताहिर ने तीन विकेट चटकाए। कप्तान जेपी डुमिनी को दो विकेट मिले, जबकि एंजिलो मैथ्यूज, अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिले।

सहवाग-विजय ने दी शानदार शुरुआत
वीरेंद्र सहवाग (47) ने मुरली विजय (19) के साथ किंग्स इलेवन को अच्छी शुरुआत दिलाई, हालांकि विजय इस साझेदारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज ने उन्हें कप्तान जेपी डुमिनी को हाथों कैच आउट करवा दिया। सहवाग ने इसके बाद रिद्धिमान साहा (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को पहले झटके से उबार लिया। 28 गेंदों में तीन छक्का लगा चुके साहा की पारी 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अमित मिश्रा ने खत्म की।

साहा हुए बोल्ड
साहा 104 के कुल योग पर अमित मिश्रा की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। साहा के जाने के बाद अगले ही ओवर में सहवाग भी डुमिनी की गेंद पर नाथन कुल्टर के हाथों लपके गए। सहवाग ने इस बीच 41 गेंदों की अपनी सधी हुई पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। अब तक मजबूत नजर आ रहे किंग्स इलेवन हालांकि अगले तीन ओवरों में तीन विकेट और गंवा बैठे और अपेक्षित गति से रन बनाने में नाकाम रहे।

मैक्सवेल लौटे सस्ते में
सहवाग के जाने के बाद मैदान पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल (15) ने आते ही तेज शॉट खेलना शुरू किया और दो छक्के जड़ दिए, हालांकि इमरान ताहिर ने इसी ओवर में उन्हें मनोज तिवारी के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया। डुमिनी ने अपने अगले ओवर में डेविड मिलर (5) को क्लीन बोल्ड कर किंग्स इलेवन को पांचवां झटका दे दिया।
इमरान ताहिर को 3 विकेट आखिरी तीन ओवरों में 28 रन जोड़ने वाले जॉर्ज बैली (19) और अक्षर पटेल (13) आखिरी के दो गेंदों पर आउट हुए। इमरान ताहिर ने इन दोनों का विकेट लिया। डेयरडेविल्स के लिए ताहिर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिया, हालांकि कुल्टर सबसे किफायती गेंदबाज रहे।

दिल्ली की पारी : मयंक-श्रेयस ने दिलाई शानदान शुरुआत
165 रनों के टारगेअ का पीछा करते हुए डेयरडेविल्स को मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर (6) ने अच्छी शुरुआत दिलाई, हालांकि अय्यर तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर अनुरीत सिंह को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान जेपी डुमिनी (21) ने मयंक के साथ स्कोर को उसी गति से आगे बढ़ाना शुरू किया। डुमिनी अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

युवी ने खेली 55 रनों की पारी
इसके बाद आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज (55) ने अपने कद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए मयंक के साथ शतकीय साझेदारी निभाई और डेयरडेविल्स को जीत के करीब पहुंचा दिया। डेयरडेविल्स के 18 ओवरों में दो विकेट पर 159 रन थे और उन्हें जीत के लिए आखिरी के 12 गेंदों पर मात्र सात रन की जरूरत थी। लेकिन 19वां ओवर लेकर आए अनुरीत सिंह ने दूसरी और तीसरी गेंद पर क्रमश: युवराज और मयंक को चलता कर किंग्स इलेवन की उम्मीद को पूरी तरह खत्म नहीं होने दिया।

19वें ओवर में मैच हुआ रोमांचक
युवराज का शानदार कैच संदीप शर्मा ने लपका, जबकि मंयक क्लीन बोल्ड हुए। युवराज ने 39 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि मयंक ने 48 गेंदों की अपनी नायाब पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े। 19वें ओवर में डेयरडेविल्स सिर्फ चार रन बना सके और आखिरी छह गेंदों पर उन्हें जीत के लिए तीन रनों की दरकार थी और कप्तान जॉर्ज बैली ने आखिरी ओवर अक्षर पटेल को सौंपा।

11 हार के बाद पहली जीत
अक्षर ने शुरुआती दो गेंदों पर दो रन दिए, लेकिन तीसरी बॉल पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में केदार जाधव (3) का कैच अनुरीत ने लपक लिया। इस बीच छोर बदल चुके एंजिलो मैथ्यूज ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर डेयरडेविल्स की आईपीएल में 11 हार के सिलसिले को तोड़ दिया। किंग्स इलेवन की ओर से अनुरीत को दो विकेट मिले, जबकि संदीप शर्मा और अक्षर ने एक-एक विकेट चटकाया।

IPL GLAMOUR: मैच के बाद होने वाली पार्टीज में ऐसा होता था नजारा

खेल डेस्क. भारत में क्रिकेट से लोकप्रिय कोई और खेल नहीं और आईपीएल इसका सबसे पॉपुलर फॉर्मेट है। इसमें देशी-विदेशी खिलाड़ी साथ खेलते हैं, तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स और देश के कई बड़े बिजनेसमैन टीम ओनर्स हैं। ग्लैमर और पैसे से भरपूर इस टूर्नामेंट में मैच के बाद होने वाली पार्टीज भी उतनी ही चर्चा में रहती थीं जितना खेल। इन पार्टीज में क्रिकेटर्स, टीम मैनजमेंट के मेंबर्स और चीयरलीडर्स से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होते थे। क्रिकेटर्स के लिए खेल की थकना मिटाने का भी ये एक तरीका था। हालांकि, आईपीएल-6 यानी 2013 में फिक्सिंग के दाग लगने के बाद ऐसी पार्टीज पर बैन लगा दिया गया है। इस पर काफी विवाद हुआ था कि ऐसी पार्टीज खिलाड़ियों का ध्यान भटकाती हैं।

भारत में आईपीएल ललित मोदी लाए थे, जो आईपीएल प्रमुख रह चुके हैं। ललित मोदी का कॉन्सेप्ट था कि खेल के साथ थोड़ा ग्लैमर जोड़ दिया जाए तो टूर्नामेंट सुपरहिट हो सकता है। आइडिया काम कर गया और आईपीएल के साथ ही पार्टीज भी हिट हो गईं। इसे नाम दिया गया 'आईपीएल नाइट्स', जिसका कॉन्ट्रैक्ट बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की कंपनी को दिया गया था। आईपीएल नाइट्स में फैशन शोज भी आयोजित किए गए। इसके प्रसारण के लिए ललित मोदी ने टीवी नेटवर्क वायकॉम 18 से डील की थी। पहले आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ही ये पार्टीज करवाती थी, लेकिन 2012 से फ्रेंचाइजी ने खुद पार्टीज ऑर्गनाइज की। शिल्पा शेट्टी की राजस्थान रॉयल्स टीम ने पार्टी के लिए किंगफिशर से टायअप किया था।

IPL: फिक्सिंग के लिए बुकीज आखिर कैसे करते हैं FEMALE FANS को यूज

नई दिल्ली. आईपीएल-8 में भी फिक्सिंग की बात उठते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई सतर्क हो गई है। आईपीएल पर फिर से फिक्सिंग के दाग लगने से बचाने के लिए अब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को लालच में नहीं आने और जाल में फंसने से बचने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि आईपीएल-6 पर फिक्सिंग के दाग लगे थे और कई भारतीय खिलाड़ी इसमें शामिल पाए गए थे। खिलाड़ियों को बताया गया है कि बुकीज किस तरह काम करते हैं और किन खिलाड़ियों को निशाना बनाते हैं।
ऐसे काम करते हैं बुकीज
 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्युरिटी यूनिट (ACSU) ने सभी फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों को ये बताया है कि बुकीज कैसे काम करते हैं। यूनिट ने खिलाड़ियों को आगाह किया कि किसी भी तरह के जाल में ना फंसे। रिपोर्ट के अनुसार, “बुकीज हमेशा कमजोर युवा खिलाड़ियों को निशाना बनाते हैं जिन्हें तोड़ना आसान होता है। ये खिलाड़ी ज्यादा पॉपुलर नहीं होते। पहले बुकीज उन्हें फैन के तौर पर एप्रोच करते हैं। इस काम के लिए ज्यादातर लड़कियों का इस्तेमाल होता है। ये लड़किया पहले खिलाड़ियों से मिलती हैं। उनके करीब आती हैं और फिर MMS बनाती हैं। जब उनका ये उद्देश्य पूरा हो जाता है तो फिर खिलाड़ियों को ब्लैकमेल किया जाता है और उनसे फिक्सिंग जैसी चीजें करवाई जाती हैं। सामान्यतः फिक्सर्स ऐसे ही काम करते हैं।” इसे लेकर बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को लड़कियों से दूर रहने के लिए कहा है।

इसलिए दी गर्लफ्रेंड और पत्नी के साथ घूमने की इजाजत रिपोर्ट के अनुसार खिलाडियों को अनजान लड़कियों के संपर्क में आने से रोकने के लिए ही बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ टीम की बस में घूमने और होटल में साथ रहने की इजाजत दी है। बता दें कि बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टीम की बस में देखी जा रही हैं।

दरअसल, आईपीएल-8 में भी फिक्सिंग की बात सामने आने के बाद से ही बीसीसीआई सतर्क हो गई है और ज्यादा सावधानी बरत रही है।

Sunday, April 12, 2015

मुंबई हारी, पर तूफानी पारी खेल हरभजन बने हीरो

मुंबई। किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया और इस सत्र की पहली जीत हासिल कर ली। दूसरी ओर मुंबई को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। किंग्स इलेवन से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। हरभजन सिंह की जबरदस्त पारी भी मुंबई को नहीं जिता सकी। एक वक्त मुंबई की आधी टीम महज 55 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी, पर हरभजन ने ताबड़तोड़ पारी खेल मैच में जान फूंक दी।
14 ओवरों में छह विकेट खोकर मात्र 60 रन बना सकी मुंबई एक समय बेहद शर्मनाक हार की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन हरभजन सिंह (64) और जगदीश सुचित (34) के बीच सातवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर हुई 100 रनों की आतिशी साझेदारी ने मैच का रोमांच थोड़ा बनाए रखा। हरभजन और सुचीत की यह साझेदारी भी हालांकि मुंबई को जीत नहीं दिला सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत संदीप शर्मा, मिशेल जॉनसन और अक्षर पटेल की धारदार गेंदबाजी के आगे बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बगैर पगबाधा हो पवेलियन लौट गए। रोहित के साथ मुंबई का विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो 50 रन के भीतर उसके पांच अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, जिनमें से चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
लगातार विकेटों को गिरने से मुंबई की रन गति भी काफी धीमी पड़ गई। 14 ओवरों में मुंबई मात्र 4.28 के औसत से 60 रन बना सकी थी, जबकि उसके छह विकेट गिर चुके थे और उन्हें जीत के लिए अभी भी 36 गेंदों में 118 रनों दरकार थी। हार सामने खड़ी देख क्रीज पर मौजूद दो गेंदबाजों हरभजन सुचित ने तेज शॉट खेलने शुरू किए। हरभजन ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए मुंबई के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बना डाला।
हरभजन और सुचीत ने 15वें ओवर से 19वें ओवर के बीच पांच ओवरों में बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बना डाले। हालांकि उनके इस अभूतपूर्व प्रयास के बावजूद मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रनों की दरकार रह गई थी। हरभजन की आतिशी पारी मैच का एक गेंद शेष रहते समाप्त हुई। अनुरीत सिंह की गेंद पर संदीप शर्मा ने डीप पॉइंट पर हरभजन का कैच लपका। हरभजन ने 24 गेंदों का सामना कर पांच चौके और छह छक्के लगाए। अंत तक नाबाद रहे सुचीत ने 21 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े।
मुंबई को लेकिन शुरुआती क्रम के ढह जाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और आखिरी के छह ओवरों में 99 रन जोड़ने के बावजूद वे लक्ष्य से 18 रन पीछे रह गए। किंग्स इलेवन के लिए संदीप, जॉनसन और पटेल ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। चार ओवरों में मात्र 15 रन देने वाले संदीप को जहां एक ही विकेट मिला, वहीं जॉनसन, पटेल और अनुरीत सिंह को दो-दो विकेट मिले।

इससे पहले, किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। कप्तान जॉर्ज बेले ने 32 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली। अच्छी शुरुआत और फिर मध्य में लड़खड़ाने के बाद किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों ने आखिरी दस ओवर में 90 रन जोड़े। आईपीएल के पहले मैच में असफल रहे सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (36) ने मुरली विजय (35) के साथ खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।
सातवें ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया और हरभजन सिंह को ले आए। हरभजन ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सहवाग को कीरन पोलार्ड के हाथों कैच कराकर टीम को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (6) भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इन दो बड़े झटकों से टीम संभली भी नहीं थी कि हरभजन ने मुरली विजय का विकेट लेकर किंग्स इलेवन को दबाव में ला दिया।

इसके बाद चौथे विकेट के लिए हालांकि डेविड मिलर (24) और बेले ने 31 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस की ओर से लसिथ मलिंगा और हरभजन ने दो-दो सफलता हासिल की। जगदीश सुचित को एक विकेट मिला।

मेरी टीम जीत की हकदार थी : जार्ज बेली

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जार्ज बेली ने आज कहा कि हरभजन सिंह की पारी से उन्हें थोडी घबराहट जरुर हुई थी लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में जीत की हकदार थी. बेली ने मैच के बाद कहा, 'आखिर में थोडी घबराहट हो गई थी. टी-20 में ऐसा होता है.

हरभजन बेहतरीन खेल रहा था लेकिन हम जीत के हकदार थे क्योंकि हमारी गेंदबाजी बेहतरीन थी.' हरभजन 24 गेंद में 64 रन बनाकर मुंबई को जीत के करीब ले गये लेकिन उनकी टीम को 18 रन से पराजय झेलनी पडी. वानखेडे स्टेडियम की पिच के बारे में बेली ने कहा, 'यह बेहतरीन विकेट था और हमें लगातार अच्छा खेलना जरुरी था.'

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मैच छठे ओवर में ही खत्म हो गया था जब मेजबान टीम ने 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे. उन्होंने कहा, 'सुचित और हरभजन ने वाकई अच्छा खेला. मुझे हालांकि लगता है कि हम पहले छह ओवर में ही हार गये थे. हमने कई विकेट गंवाये. हमें भज्जी और सुचित से सीखना चाहिये.'

यह पूछने पर कि टीम ने कहां गलती की, रोहित ने कहा, 'किंग्स इलेवन पंजाब ने उम्दा गेंदबाजी की और रणनीति पर अमल किया. हमने कुछ बेवकूफाना शाट्स खेले. पंजाब को इस जीत का श्रेय जाता है

युगल रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने पर सानिया ने कहा- यह हर खिलाड़ी का सपना होता है

युगल रैंकिंग में चोटी पर पहुंची पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने आज कहा कि हर किसी का सपना एक दिन नंबर वन तक पहुंचना होता है ।

सानिया ने जीत के बाद कहा ,‘ हर किसी का बचपन से सपना नंबर वन बनना होता है ।’ उसने इस सफलता का श्रेय अपनी जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस को देते हुए कहा ,‘ यह सफलता मिलने पर उनसे बेहतर जोड़ीदार नहीं हो सकता था । जब हम यहां आये थे तब हमारे जेहन में नंबर वन रैंकिंग हासिल करने का लक्ष्य था । उन्होंने मेरी मदद की । वह बेहतरीन इंसान और शानदार खिलाड़ी है । हम दुनिया की नंबर एक टीम भी बन गए हैं ।’ सानिया ने कहा ,‘ उम्मीद है कि हम कई टूर्नामेंट और जीतेंगे ।’

इस बीच : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के युगल रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने के बाद ट्विटर पर उन्हें कई हस्तियों ने बधाई दी । लिएंडर पेस के साथ नंबर वन रह चुके महेश भूपति ने लिखा ,‘ सानिया मिर्जा शीर्ष पर । मुझे गर्व है । कड़ी मेहनत और परिवार के त्याग से यह संभव हुआ । आगे और कामयाबी पाओ ।’ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा ,‘ पहले साइना और अब सानिया । भारतीय महिलायें नंबर वन पर पहुंचकर हमें गौरवान्वित कर रही हैं।’

गौर हो कि सानिया मिर्जा रविवार को युगल रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हो गई जिसने स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ यहां डब्ल्यूटीए फैमिली सर्कल कप जीता।

Friday, April 10, 2015

राजस्थान रॉयल्स की किंग्स इलेवन पंजाब पर बड़ी जीत

उम्दा गेंदबाजी और कुछ मौकों पर शानदार क्षेत्ररक्षण की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के तीसरे मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता टीम किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रनों से हरा दिया। किंग्स इलेवन के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर केवल 136 रन ही बना सकी।
हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले राजस्थान रॉयल्स के जेम्स फॉल्कनर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फॉल्कनर ने बल्लेबाजी में 46 रनों के योगदान के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए।
बहरहाल, किंग्स इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही और टीम ने 92 रनों तक अपने पांच विकेट गंवा दिए।
इसके बावजूद डेविड मिलर (23) और अक्षर पटेल (24) ने पांचवें विकेट के लिए 28 रनों छोटी से साझेदारी कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
मिलर के आउट होने के बाद पटेल और जॉर्ज बेले (24) ने भी छठे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव के बीच यह दोनों भी पवेलियन लौट गए।
इससे पूर्व, किंग्स इलेवन की पारी की शुरुआत करने मुरली विजय और विरेंद्र सहवाग आए। सहवाग पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। टिम साउदी ने उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। इसके बाद दूसरे बल्लेबाज के रूप में रिद्धिमान साहा सात रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। 
तीन ओवरों तक 32 रनों पर दो विकेट गंवा चुकी किंग्स इलेवन टीम को तीसरा झटका आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (7) के रूप में लगा। गिरते विकेटों के बीच मुरली विजय क्रीज पर बने रहे लेकिन नौवें ओवर में सैमसन ने उन्हें रन आउट कर किंग्स इलेवन की मुश्किलें और बढ़ा दी।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जेम्स फॉल्कनर सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन सफलताएं हासिल की। टिम साउदी को दो विकेट मिले।
इससे पूर्व राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

रॉयल्स की ओर से फॉल्कनर ने सर्वाधिक 46 रनों का योगदान दिया। अपनी 33 गेंदों की तेज पारी में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए और टीम की खराब शरुआत के बावजूद उसे सम्मानजनक स्कोर की ओर से ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई।

रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही और संजू सैमसन (5) के साथ पारी की शुरुआत करने पहुंचे अजिंक्य रहाणे दूसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनका विकेट अनुरीत सिंह ने लिया। राजस्थान रॉयल्स के खाते में इस समय तक केवल पांच रन ही जुड़े थे।

सैमसन भी तीसरे ओवर की पांचवीं गेद पर संदीप शर्मा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। टीम के 35 के योग तक पहुंचने तक अक्षर पटेल ने करुण नायर (8) को चलता कर रॉयल्स को तीसरा झटका दे दिया।
इसके बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (33) और स्टुअर्ट बिन्नी (13) ने चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़ कर पारी को संवारने की कोशिश की। 

आस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन ने हालांकि एक ही ओवर में पहले स्मिथ और फिर बिन्नी को चलता कर रॉयल्स को मुश्किल में डाल दिया। पांच विकेट 75 रनों पर गंवाने के बाद दीपक हुड्डा (30) और फॉल्कनर ने 51 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया।

किंग्स इलेवन की ओर से अनुरीत सिंह ने तीन जबकि मिशेल जानसन ने दो सफलता हासिल की। संदीप शर्मा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिली।

सट्टेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी से सम्पर्क साधा

क्रिकेट के सबसे चर्चित और धनी लीग-इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टेबाजी ने फिर से दस्तक दी है। एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी को इसकी गिरफ्त में लेने का प्रयास किया गया लेकिन उस खिलाड़ी ने खेल और इस लीग के प्रति पूरी ईमानदारी दिखाते हुए समय रहते इसकी जानकारी टीम प्रबंधन को दे दी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने शुक्रवार को इस बारे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि मंगलवार को शुरू हुए लीग के आठवें संस्करण का एक मैच फिक्स करने के लिए उसके एक खिलाड़ी से सट्टेबाजों ने संपर्क किया था।
बीसीसीआई ने भी इसकी पुष्टि की है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा इस मामले की जांच चल रही है।
टीम की तरफ से यह प्रतिक्रिया अंग्रेजी समाचार पत्र 'द इंडियन एक्सप्रेस' में छपे उस खबर के बाद आई है जिसमें यह कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी से उसकी ही रणजी ट्रॉफी टीम के एक साथी खिलाड़ी ने मैच फिक्स करने के बदले पैसे देने का प्रस्ताव रखा था। जिस खिलाड़ी से सम्पर्क किया गया, वह मुम्बई का है।
खिलाड़ी ने हालांकि उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसकी सूचना टीम प्रबंधन को दी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन इसकी सूचना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) को दे दी।
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रघु अय्यर ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "करीब एक महीने पहले राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी से एक दूसरे खिलाड़ी ने संपर्क किया था। हमारे खिलाड़ी ने ईमानदारी का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए प्रबंधन को इसकी सूचना दी। टीम प्रबंधन ने भी आईपीएल के नियमों के तहत तत्काल इस घटना की सूचना बीसीसीआई के एसीएसयू को दे दी।"
अय्यर ने उक्त घटना की जानकारी टीम प्रबंधन को दिए जाने के लिए खिलाड़ी की प्रशंसा की और कहा, "राजस्थान रॉयल्स उस खिलाड़ी की सराहना करता है जिसने तत्काल उस बात से हमे अवगत कराया। उस खिलाड़ी के इस व्यवहार की प्रशंसा की जानी चाहिए।"
अय्यर ने साथ ही कहा कि टीम प्रबंधन एसीएसयू द्वारा आगे की जाने वाली जांच में पूरा सहयोग करेगा।
अय्यर के अनुसार, "टीम प्रबंधन ने सट्टेबाजी के खिलाफ तत्काल अपनी मंशा जाहिर करते हुए इस घटना की सूचना एसीएसयू को दे दी थी ताकि आगे की जांच की जा सके। राजस्थान रॉयल्स बीसीसीआई को आगे भी पूरा सहयोग देना जारी रखेगा ताकि क्रिकेट का साफ-सुथरे वातावरण में  खेला जा सके।"
अय्यर के मुताबिक कि यह घटना बताती है कि अगर खिलाड़ी और प्रबंधन तत्काल इस तरह की बातों की सूचना देते हैं तो खेल को ऐसी गतिविधियों से दूर रखा जा सकता है।

दूसरी ओर, इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ठाकुर ने कहा, "राजस्थान रॉयल्स टीम के एक खिलाड़ी के साथ सोचे समझे तरीके से सम्पर्क किया गया। खिलाड़ी ने इस बारे में टीम प्रबंधन को इत्तेला किया। अब टीम प्रबंधन ने इस मामले को एसीएसयू और बीसीसीआई के सामने जाहिर किया है। बीसीसीआई और एसीएसयू इसकी जांच कर रहे हैं। हम कुछ बातों की जांच कर रहे हैं।"

सट्ट्बाजों द्वारा खिलाड़ी से सम्पर्क किए जाने की घटना ने 2013 के आईपीएल के दौरान घटी स्पॉट फिक्गिंस और सट्टेबाजी की उस घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जिसने कई खिलाड़ियों का करियर समाप्त कर दिया।
उस घटना में राजस्थान रॉयल्स के ही कई खिलाड़ी शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में टेस्ट खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत, अजीत चंदेला और अंकित चव्हाण को गिरफ्तार किया था।
बीसीसीआई की जांच के बाद श्रीसंत और चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध लगा जबकि चंदेला का मामला अब भी लंबित है।

बाद में एक अलग मामले में मुम्बई पुलिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन को गिरफ्तार किया। मयप्पन उस समय बीसीसीआई प्रमुख रहे एन. श्रीनिवासन के दामाद हैं।
मयप्पन और राजस्थान रायल्स के सहमालिक राज कुंद्रा को सर्वोच्च न्यायालय ने सट्टेबाजी का दोषी पाया था।

मोर्ने मोर्कल का मानना , डिविलियर्स 360 डिग्री पर रन बना सकता है...

कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल का मानना है कि उनके हमवतन एबी डिविलियर्स जब लय में होते हैं तो गेंदबाज के पास करने के लिये कुछ भी नहीं होता है क्योंकि वह 360 डिग्री पर कहीं भी रन बनाने की काबिलियत रखते हैं।

मोर्कल ने कहा कि एबी डिविलियर्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज पर अंकुश लगाने के लिए किसी को भी अपने पांवों पर ध्यान देना चाहिए। मोर्कल ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ कल होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि आप वास्तव में एबी के लिये कोई रणनीति नहीं बना सकते। वह विश्व स्तरीय बल्लेबाज है।
केवल बल्ले और गेंद के बीच मुकाबले का लुत्फ उठाओ और अपनी योजना पर अमल करने की कोशिश करो। एबी के पास क्रिकेट की किताब के सभी शाट हैं। वह 360 डिग्री पर कहीं भी रन बना सकता है।  उन्होंने कहा कि केवल अपने पांवों के बारे में सोचो, अनुभव का लुत्फ उठाओ और जितना संभव हो सकते अपनी योजना पर अमल करो।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी से किया गया स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क

आईपीएल-8 में भी मैच फिक्सिंग का साया अभी गया नहीं है. खबर है कि राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी ने बीसीसीआई से फिक्सिंग की शिकायत की है. इस खबर ने मैच फिक्सिंग को लेकर खुलासा कर हड़कंप मचा दिया है. अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक टीम के एक प्लेयर ने एक महीने पहले बीसीसीआइ के एंटी करप्शन टीम को बताया था कि उससे फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया था. उसे फिक्सिंग के लिए पैसे का प्रलोभन दिया गया.

बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के मुंबई बेस्ड खिलाड़ी ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया. खिलाड़ी ने इस बात की जानकारी वरिष्ठ फ्रैंचाइजी अधिकारी को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट से शिकायत की.

एसीएसयू अधिकारियों की शुरुआती पूछताछ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने बताया कि पहले उसे लगा कि उसका रणजी टीममेट मजाक कर रहा है.

इस संबंध में पूछे जाने पर एसीएसयू प्रमुख रवि सवानी ने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया. राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट लीग के इस सीजन में शु्क्रवार को अपना पहला मैच खेलेगी. शेन वॉटसन की कप्तानी वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में एस श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी 2013 में गिरफ्तार किए गए थे. फिर अमित सिंह और श्रीसंत के करीबी जीजू जनार्दन का नाम सामने आया जिन्होंने बुकीज और खिलाड़ियों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम किया था.

इस स्कैंडल में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े गुरनाथ मयप्पन दोषी पाए गए थे, जिसके बाद उनके ससुर और बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को पद छोड़ना पड़ा था.

Thursday, April 9, 2015

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान रिची बेनो का निधन

नई दिल्ली। अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर रहे रिची बेनो का सिडनी में निधन हो गया है। पिछले काफी समय से रिची त्वचा कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं साल 2013 में हुए एक कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के बाद से रिची की हालत बहुत खराब रहती थी। रिची 84 बरस के थे।
रिची साल 1964 में क्रिकेट रिटायर हो गए थे। रिची के नाम लेग स्पिनर के तौर पर 248 विकेट थे। टेस्ट क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट का डबल कारनामा दिखाने वाले रिची पहले क्रिकेटर थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्होंने 63 टेस्ट खेले और इनमें से 28 में कप्तानी की। बेनो अपनी कप्तानी में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाने वाले कप्तान साबित हुए। बेनो की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को तीन बार एशेज में जीत मिली। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद रिची ने अपनी दूसरी पारी कमेंटेटर के रूप में खेली। रिची ने यहां भी बुलंदियों का छुआ, उनको क्रिकेट की दुनिया की सबसे मशहूर आवाज़ के तौर पर जाने जाता है।

नहीं बदला दिल्ली डेयरडेविल्स का भाग्य, चेन्नई ने किया जीत से आगाज

अनुभवी आशीष नेहरा की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से दो बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले दो सत्र से हार की आदी बन चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स को गुरुवार को यहां रोमांचक मैच में एक रन से हराकर आईपीएल आठ में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की।

डेयरडेविल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसके केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। पिंच हिटर एल्बी मोर्कल 55 गेंद पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे। डेयरडेविल्स को आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत थी लेकिन मोर्कल चौका ही लगा पाये और इस तरह से दिल्ली को आईपीएल में लगातार दसवीं हार का सामना करना पड़ा। डेयरडेविल्स ने आखिर में नौ विकेट पर 149 रन बनाये।

इससे पहले चेन्नई ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बटोरे लेकिन स्पिनरों के सामने उसके बल्लेबाज रन बनाने के लिये जूझते रहे। डेथ ओवरों में भी वह अपेक्षित रन ही बना पाया और आखिर में सात विकेट पर 150 रन तक पहुंच सका।

नेहरा ने हालांकि बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश करके 25 रन देकर तीन विकेट लिये। अन्य गेंदबाजों ने भी उनका अच्छा साथ दिया। डेयरडेविल्स ने पिछले सत्र में आखिर के नौ मैच गंवाये थे। उसने इस बार फिर से अपनी टीम में आमूलचूल बदलाव किया लेकिन इससे भी हार का सिलसिला नहीं टूटा।

इससे पहले, ओपनर ड्वेन स्मिथ (34), फाफ डु प्लेसिस (32) और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (30) की पारियों की बदौलत पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-8 के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 150 रनों का संतोषजनक स्कोर बनाया।

स्मिथ ने 31 गेंदों का सामना किया जिसमें छह चौके जड़े और 34 रन बनाये। टॉस जीतकर दिल्ली ने चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जिसके बाद स्मिथ ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले ही ओवर में ताबड़तोड़ चार चौके लगाकर 16 रन बना दिये लेकिन अगले ही ओवर में नाथन कोल्टर नाइल ने ब्रैंडन मैकुलम को चार रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद उतरे सुरेश रैना भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सात गेंदों में चार रन बनाकर नाइल का दूसरा शिकार बने।

रैना के आउट होने के बाद स्मिथ और प्लेसिस ने पारी को संभाला और टीम को 70 के पार पहुंचाया, लेकिन नौवें ओवर में इमरान ताहिर की गेंद पर गलत शॉट लगाने के बाद नाइल को कैच थमा बैठे और 34 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गये। प्लेसिस चौथे गेंदबाज के रूप मे आउट हुये और उन्होंने 24 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये।

मेरे लिये मैन ऑफ द मैच हैं सूर्यकुमार : गंभीर

कोलकाता : मुंबई के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में किफायती गेंदबाजी करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के मोर्नी मोर्कल को भले ही मैन आफ द मैच चुना गया हो लेकिन कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि इस मैच में ‘गेम चेंजर’ सूर्य कुमार यादव की पारी रही ।


गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘ मेरे लिये तो वही मैन आफ द मैच और गेम चेंजर रहा । उसका भविष्य काफी उज्जवल है ।’ उपकप्तान यादव ने 20 गेंद में नाबाद 46 रन बनाये जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था ।

गंभीर ने कहा ,‘ मैने टास से पहले रवि शास्त्री  से कहा था कि सूर्य का प्रदर्शन देखने लायक होगा । अच्छी बात यह है कि हमने मैच से पहले उसे उपकप्तान बनाया ।’ उन्होंने कहा ,‘ चौथे नंबर पर हम उसे और जिम्मेदारी देना चाहते थे ताकि उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा सके । उसने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया ।’ दो बार आईपीएल जीत चुके कप्तान ने कहा कि केकेआर ऐसी टीम है जिसका विश्वास खिलाड़ियों को निखारने में रहता है ।

रणजी ट्राफी से पहले मुंबई के कप्तान चुने गए यादव को कुछ मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हटाकर आदित्य तारे को कमान सौंपी गई । इससे वाकिफ गंभीर ने कहा ,‘ हमने हमेशा उसे एक अगुआ के तौर पर देखा और हम उसे तैयार करना चाहते हैं । केकेआर और बाकी टीमों में यही फर्क है ।’ बदले हुए गेंदबाजी एक्शन के साथ वापसी करने वाले स्पिनर सुनील नारायण ने चार ओवर में 28 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला ।

गंभीर ने कहा ,‘ उसके एक्शन के बारे में काफी बातें हुई है । उसने अच्छी गेंदबाजी की क्योंकि इस विकेट से स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी । मैं उसके प्रदर्शन से खुश हूं और हम चाहते हैं कि वह धीरे धीरे लय में आये । हम उस पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते ।’ ईडन की पिच पर कुछ घास देखी गई और गंभीर ने कहा कि यह पारंपरिक विकेट नहीं लग रहा था । उन्होंने कहा ,‘ कोलकाता की विकेट ऐसी नहीं होती है । इस पर घास थी । हमें नहीं पता था कि इस पर अच्छा स्कोर क्या होगा और मौसम का मिजाज भी मेरे दिमाग में था ।’ उन्होंने कहा ,‘ हम लक्ष्य का पीछा करने में हमेशा माहिर रहे हैं और मेरे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ’ केकेआर का सामना अब 11 अप्रैल को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से है और गंभीर ने अपने खिलाड़ियों से फील्डिंग बेहतर करने को कहा । उन्होंने कहा ,‘ हमें अपनी फील्डिंग बेहतर करनी होगी । यदि हम कोरे एंडरसन को जीवनदान नहीं देते तो मुंबई 168 रन नहीं बना पाता । इन चीजों पर ध्यान देना होगा ।’

कमाल! इतनी तेज गेंद, टूट गया गंभीर का बैट

आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हारकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कोलकाता के इडेन गार्डन में खेले गए मैच में केकेआर की बैंटिग के दौरान एक मजेदार घटना घटी, जब केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर का बैट विनय कुमार के खिलाफ शॉट खेलते हुए टूट गया। आगे क्लिक करके देखें कैसे टूटा गंभीर का बल्ला....
9 Apr, 2015

IPL - 8 ऑपनिंग सेरेमनी: सैफ की होस्टिंग पर सोशल मीडिया में चले मजाक

ट्विटर पर हिट हैं सैफ IPL जोक्‍स

कोलकाता के साल्‍ट लेक स्‍टेडियम में संपन्‍न हुई आईपीएल सीजन 8 की खराब ओपनिंग सेरेमनी के लिए सोशलमीडिया यूजर्स ने सैफ अली खान पर जोक्‍स बनाए. ट्विटर पर उनके और करीना एवं अनुष्‍का और विराट के जोक्‍स देखे गए. सीजन 8 की ओपनिंग सेरेमनी पहले तो दो घंटे देर से शुरु हो सकी. इसके बाद सैफ अली खान की अनप्रोफेशनल होस्टिंग ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया. इसके बाद सोशलमीडिया यूजर्स ने इस फ्लॉप इवेंट के लिए सैफ अली खान पर निशाना साधा. कई ट्विटर यूजर्स को सैफ अली खान को शाहरुख से कंपेयर करते देखा गया. उन्‍होंने कहा कि अब पता चलता है कि शाहरुख खान की होस्टिंग कैसी होती है. ज्ञात हो कि इससे पहले संपन्‍न हुई प्रत्‍येक ओपनिंग सेरेमनी में भव्‍यता की झलक देखने को मिली है. ऐसे में टीवी पर बैठे दर्शकों को उम्‍मीद थी कि इस बार भी उन्‍हें भव्‍यता और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलेगा. लेकिन उन्‍हें ठीक इसके उलट एक खराब ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिली.

कहां-कहां हुई चूक

सीजन 8 की ओपनिंग सेरेमनी पहले तो बारिश के चलते ही लेट हो गई जिससे दर्शकों का मजा किरकिरा हो गया. इसके बाद जब किसी तरह सेरेमनी शुरु हो सकी तो सैफ ने अपनी होस्टिंग में चूक करना शुरु कर दिया. जब उन्‍हें रोहित शर्मा को बुलाना था तो वे शि‍खर धवन को बुला बैठे. अपनी बारी का इंतजार करते हुए रोहित शर्मा ने जैसे ही अनाउंसमेंट सुना तो वे वह अनाउंसमेंट अपने लिए समझकर स्‍टेज पर पहुंच गए. इसके बाद सैफ रोह‍ित को पीछे से आने का इशारा करते हुए दिखाई दिए जबकि पीछे कोई जगह थी ही नहीं. इसके बाद शाहिद कपूर, रिति‍क रोशन आदि को भी ऐसी ही गलतियां करते देखा गया. ऐसे ही कई वाक्‍यात हुए जिनको लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर सैफ को अपने जोक्‍स का निशाना बनाया.

Indian Premier League में आज सीएसके और दिल्ली डेयरडेविल्स की टक्कर

चेन्नई  : आईपीएल की सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स मैदान से बाहर के विवादों को भुलाकर आज  दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ इस टी20 क्रिकेट लीग के अपने पहले मैच में जीत के साथ आगाज करने के इरादे से उतरेगी.चेन्नई सुपर किंग्स स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों से घिरी रही जिसके टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन को पिछले साल उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित जांच समिति ने कसूरवार ठहराया था.

आईपीएल के पिछले सात सत्र में हमेशा सेमीफाइनल में पहुंची चेन्नई टीम लगातार चार फाइनल खेल चुकी है और दो खिताब अपने नाम किये हैं.  इस बार भी महेंद्र सिंह धौनी की करिश्माई कप्तान और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में टीम कामयाबी की बुलंदियों को छूना चाहेगी. उसका इरादा खिताब जीतकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करने का भी होगा. 

टीम के प्रमुख खिलाड़ी लगभग वही है लेकिन टीम ने इस बार इरफान पठान, माइकल हसी , काइल एबोट और राहुल शर्मा को भी खरीदा है. विश्व कप में शानदार फार्म में रहे न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ पारी का आगाज करेंगे. मध्यक्रम में सुरेश रैना, हसी, धौनी, ड्वेन ब्रावो हैं जबकि निचले क्रम पर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे हरफनमौला हैं.

गेंदबाजी में चेन्नई के पास जडेजा और अश्विन जैसे स्पिनर हैं जबकि तेज आक्रमण का दारोमदार काइल एबोट, मैट हेनरी और मोहित शर्मा संभालेंगे. दूसरी ओर पिछली बार अंकतालिका में सबसे नीचे रही दिल्ली डेयरडेविल्स की लगभग पूरी टीम नयी है. उसने भारतीय टीम से बाहर युवराज सिंह को रिकार्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा है.

पिछले दो सत्रों में सबसे कमजोर रही दिल्ली टीम की उम्मीदें युवराज पर टिकी होंगी. युवराज के अलावा उसने 36 बरस के तेज गेंदबाज जहीर खान को भी खरीदा जो भारतीय टीम में आखिरी बार वापसी की कोशिशों में जुटे हैं. जेपी डुमिनी की कप्तानी वाली टीम के पास पारी की शुरुआत के लिए दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज किंटोन डिकाक और मयंक अग्रवाल हैं. इनके बाद डुमिनी, युवराज, केदार जाधव और एल्बी मोर्कल उतरेंगे.

युवराज और श्रीलंका के हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज के रूप में दिल्ली के पास एक्स फैक्टर भी है. श्रीलंकाई कप्तान हालांकि कल का मैच नहीं खेल सकेंगे क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है. गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर विश्व कप के शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे. उनका साथ देने के लिए जहीर और मोहम्मद शमी हैं. कागजों पर टीम मजबूत लग रही है लेकिन देखना यह है कि मैदान पर एक इकाई के रूप में वे अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं.
टीमें :
चेन्नई सुपर किंग्स :  एम एस धौनी ( कप्तान), सुरेश रैना, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहित शर्मा, ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, फाफ डु प्लेसिस, मैट हेनरी, सैमुअल बद्री, माइकल हसी, काइल एबोट, एंड्रयू टाये, पवन नेगी, आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, ईश्वर पांडे, मिथुन मन्हास, रोनित मोरे, राहुल शर्मा, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युष सिंह, एकलव्य द्विवेदी.

दिल्ली डेयरडेविल्स :  जेपी डुमिनी ( कप्तान ), युवराज सिंह, मनोज तिवारी, किंटोन डिकाक, इमरान ताहिर, नाथन कूल्टर नाइल, एंजेलो मैथ्यूज, गुरिंदर संधू, ट्रेविस हेड, एल्बी मोर्कल, मार्कस स्टोइनिस, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, जहीर खान, शाहबाज नदीम, सौरभ तिवारी, जयंत यादव, श्रेयस अय्यर, सी एम गौतम, श्रीकर भरत, केके जियास , डोमिनिक जोसेफ.

जीत के बाद बोले केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर, हम जीत के हकदार थे

कोलकाता : आईपीएल सीजन आठ के उदपघाटन मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया. इस शानदार जीत के बाद केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया लेकिन साथ ही कहा कि उनके बल्लेबाजों ने जिस तरह से लक्ष्य हासिल किया उससे जाहिर हो जाता है कि वे जीत के हकदार थे.

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 168 रन बनाये जिसमें रोहित की नाबाद 98 रन की पारी शामिल है. गंभीर ने भी अर्धशतक बनाया जिससे उनकी टीम ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 170 रन बनाकर जीत दर्ज की. गंभीर ने मैच के बाद कहा, लक्ष्य आसान नहीं था लेकिन जिस तरह से हमने इसे हासिल किया उससे पता चलता है कि हम जीत के हकदार थे. यह विकेट अच्छा था लेकिन हम कभी अनुमान नहीं लगा सकते कि कब इसका मिजाज बदल जाये.

कोलकाता में हमने जो विकेट देखे हैं यह उनसे थोड़ा अलग था. उन्होंने कहा, हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मोर्ने मोर्कल का प्रदर्शन बेजोड़ था. जिस तरह से सुनील (नारायण ) ने वापसी की उससे उनकी मानसिक मजबूती का पता चलता है. खुशी है कि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यदि उनकी टीम ने 15 से 20 रन और बनाये होते तो संभवत: परिणाम अलग होता. उन्होंने हालांकि कहा कि उनके गेंदबाज 168 रन के स्कोर का बचाव कर सकते थे.

उन्होंने कहा, हमने 15 से 20 रन कम बनाये लेकिन गेंदबाजी में हमें थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. गेंदबाजों के पास तब भी मौका था. हम रणनीति पर अच्छी तरह से अमल नहीं कर पाये. उम्मीद है कि खिलाड़ी इससे सबक लेकर आगे सकारात्मक अंदाज में खेलेंगे.

Tuesday, April 7, 2015

आईपीएल -8 : सचिन ने मुंबई इंडियंस को दिया जीत का मंत्र

कोलकाता : सचिन तेंदुलकर आज यहां ईडन गार्डन्स में आकर्षण का केंद्र रहे जब कल यहां होने वाले आईपीएल आठ के शुरुआती मुकाबले से पूर्व उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाडियों का हौसला बढाया और फिर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ लंबी चर्चा की.

दो साल पहले यहां अपने करियर का 199वां टेस्ट खेलने वाले तेंदुलकर सुबह कोलकाता पहुंचे और फिर सीधा टीम के पास ईडन गार्डन्स पहुंचे. आईपीएल आठ के पहले मैच में कल मुंबई की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना है. टीम जर्सी और शार्ट्स पहनकर आए तेंदुलकर दो घंटे के अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर रहे और उन्होंने मुंबई इंडियन्स के सभी 26 खिलाडियों को समय दिया.

इसके कुछ देर बाद रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम भी यहां आ गई और कोहली ने महान बल्लेबाज तेंदुलकर के साथ लंबी चर्चा की. तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स के अभिन्न हिस्सा करार देते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, वह पिछले सात साल से मुंबई इंडियन्स का हिस्सा हैं. रोहित ने कहा कि वह तेंदुलकर के यहां आने से हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा, उन्होंने जब से मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलना शुरु किया तब से वह टीम का अहम हिस्सा हैं और अब भी हैं. हमें जब भी उनकी जरुरत होती है वह हमेशा मौजूदा रहते हैं.

धोनी पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना

धोनी जिस बाइक पर घूम रहे थे उसमें नंबर प्लेट सही नहीं लगी थी. उन्हें नंबर प्लेट से जुड़े नियम के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया गया.

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद धोनी रांची की सड़कों पर विंटेज बुलेट बाइक पर घूमते दिखाई दिए थे. ट्रैफिक एसपी कार्तिक एस ने बताया कि धोनी पर मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन122/179 के तहत 500 रुपये का जुर्माना लगाया.

उन्होंने बताया कि हमने चालान धोनी के घर भेज दिया. इसके बाद धोनी के परिवार ने चालान भर दिया है. 

मोटर व्हीकल कानून के नियम के हिसाब से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर आगे और पीछे सामने होना चाहिए और यह नंबर ठीक से दिखाई देनी चाहिए. जबकि धोनी की गाड़ी पर नंबर टायर के मडगार्ड पर लिखे हुए थे जो दिखाई नहीं दे रही थी. जो कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है.

इस बारे में धोनी के परिवार ने कहा कि ट्रेफिक पुलिस ने सहीं कार्रवाई की और आने वाले समय में वह इस बारे में सचेत रहेंगे.

प्रभात खबर आईपीएल-8 का रंगारंग आगाज, कोहली-कोहली की आवाज के बीच मंच पर पहुंची अनुष्का

कोलकाता : बारिश की वजह से डेढ़ घंटे की देर से शुरू हुआ आईपीएल का उद्घाटन समारोह रंगारंग आयोजन के साथ आज रात यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में संपन्न हुआ. पूर्व के समारोहों की तुलना में आज का समारोह थोड़ा फीका था लेकिन बॉलीवुड सितारों ने इसमें रंग भरते हुए अपनी प्रस्तुतियों से बारिश में भींगे हजारों प्रशंसकों का जमकर मनोरंजन किया.

दर्शकों ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के लिए जमकर तालियां बजायीं लेकिन घरेलू टीम के कप्तान गौतम गंभीर के लिए सबसे ज्यादा तालियां बजीं.

बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने अपने शानदार नृत्य से लोगों का मन मोह लिया जबकि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति के लिए जमकर तालियां बटोरीं. वहीं फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म रॉक ऑन तो शाहिद कपूर ने कमीने के गानों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

रुपहले पर्दे के सितारों में रितिक का कार्र्यक्रम सबसे आखिर में था और उन्हें अपनी फिल्मों बैंग बैंग और धूम 2 के गाने पर बेजोड़ नृत्य के लिए सबसे ज्यादा तालियां भी मिलीं. आईपीएल-8 की औपचारिक शुरुआत के लिए भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में सभी आठ टीमों के कप्तानों ने रवि शास्त्री के सामने एमसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट प्लेज पर हस्ताक्षर किए और इसके बाद एक साथ तस्वीर खिंचवायी. इसके बाद शाहिद कपूर के मंच पर आने के साथ बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। शाहिद ने संगीतकार बप्पी लाहिडी की धुनों पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंच पर जोरदार एंटरी की.

समारोह के प्रस्तोता सैफ अली खान ने मंच संभालने के साथ कहा, बारिश हो या साफ मौसम, जश्न जारी रहेगा, यही क्रिकेट के प्रति हमारा प्यार है. अब मानसून, गर्मी, सर्दी और वसंत के अलावा हमारे पास एक नया मौसम है और वह आईपीएल का मौसम है. ओमकारा फिल्म के अभिनेता ने शिखर धवन, जेपी डुमनी और जॉर्ज बैले समेत सभी आठ टीमों के कप्तानों को मंच पर बुलाया। लेकिन कोलकाता के आसमान पर आतिशबाजी की चमक के बीच धौनी, कोहली और गंभीर के लिए सबसे ज्यादा तालियां बजीं.

समारोह की शुरुआत पारंपरिक रवींद्र संगीत प्रस्तुति आनंद लोक के साथ हुई. संगीतकार प्रीतम के कार्र्यक्रम शुरु करने के साथ पारंपरिक बंगाली साडियां पहनी हुईं महिलाओं ने प्रसिद्ध गाने पर नृत्य किया. अनुष्का समारोह के सबसे बड़े आकर्षणों में एक थीं जो कोहली, कोहली की आवाज के बीच मंच पर आयीं जबकि रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान उनकी प्रस्तुति देखने के लिए वीवीआईपी बॉक्स पहुंचे.  अनुष्का की 10 मिनट की प्रस्तुति खत्म होने के तुरंत बाद कोहली बॉक्स से बाहर निकल गये.

लेकिन इस रात के मुख्य आकर्षण बिना किसी संदेह के रितिक थे जिन्होंने अपने सम्मोहक नृत्य से दर्शकों पर जादू बिखेरा और बाद में खुद को एक स्कार्फ भेंट करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया.

रितिक ने कहा, मुझे दीदी ने यह उत्तरीय स्कार्फ भेंट किया है और मैंने उनसे इसे प्रेम के एक प्रतीक के तौर पर पहनने का वादा किया था. इससे पहले हुई भारी बारिश ने आयोजकों को परेशान कर दिया था लेकिन कार्यक्रम आखिरकार रात नौ बजे शुरु हुआ.

बारिश की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के खिलाडियों और साथ ही कई दर्शकों को आयोजन स्थल से निकलते देखा गया.

लेकिन आयोजकों ने समारोह शुरु करने का वादा पूरा किया हालांकि यह आईएसएल (2014) और आईपीएल (2013) की बराबरी नहीं कर सका.

IPL को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे: राजीव शुक्ला

कोलकाता। आईपीएल सीजन-8 का उदघाटन समारोह आज कोलकाता में होगा। हर बार की तरह इस बार भी कई सारी बातों का ख्याल रखा गया है, लेकिन इस बार आईपीएल से ग्लैमर को थोड़ दूर रखा गया है। पिछले 7 सीजन से हर बार आईपीएल विवादों में घिरा है, जिसके चलते इस बार एतियात के तौर पर कई सारे कदम उठाए गए है। इस साल पहली बार आईपीएल में हिन्दी में कमेंट्री होगी और क्या-क्या नया होगा आईपीएल में इस बारे में हमने बात की आईपीएल के कमिश्नर राजीव शुक्ला से

मैं अपने खेल में धोनी जैसा ठहराव लाना चाहूँगा: माइकल हसी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी माइकल हसी ने कहा है की वो अपने खेल में धोनी जैसा ठहराव लाना चाहेंगे। उन्होने कहा की जैसे धोनी पारी के अंत में खेलते हैं, वो भी वैसे ही शांति से खेलना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद 39 साल के हसी अब चेन्नई की टीम के लिए खेलते हैं। इस टीम में वो काफी सफल रहे हैं।उन्होने कहा,”जब कभी-कभी मैं नर्वस होता हूँ की हम रन रेट से पीछे हैं तो वो मुझे हमेशा यही कहते हैं की चिंता मत करो हम सही जा रहे हैं। वो हमेशा काफी विश्वास में रहते हैं।

मेरे यहाँ कई अच्छे दोस्त हैं: हसी
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने कहा की उन्होने चेन्नई टीम के मैनेजमेंट से अभी बात नहीं करी, लेकिन उन्हे जो भी रोल मिलेगा वो उस रोल को अच्छे से निभाएंगे।

उन्होने कहा,”यहाँ वापिस खेलना काफी अच्छा अनुभव है। मेरे यहाँ काफी अच्छे दोस्त हैं, और मेरी यहाँ काफी अच्छी यादें भी हैं।

“मैंने अभी चेन्नई मैनेजमेंट से खुलके बात नहीं करी है, लेकिन मुझे जो रोल दिया जाएगा, मैं उसे बखूबी निभाउंगा। मुझे पता है मुझे अपनी क्षमता के अनुरूप बैस्ट काम ही मिलेगा।”

कप्तान धोनी और कोच स्टीफन फ्लैमिंग की जोड़ी के बारे में उन्होने कहा,”इन दोनों के पास क्रिकेट की अच्छी समझ है और वो दबाव में भी काफी अच्छा सोचते हैं। वो एक-दूसरे और खिलाड़ियों के साथ काफी अच्छे से संवाद करते हैं, जो टीम के लिए हमेशा मददगार होता है।”

माही भाई कहेगा, तो 24वें फ्लोर से कूद जाऊंगाः ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा का करियर चोटों के चलते उतार चढ़ाव भरा रहा है. जब कभी ऐसा लगता है कि उनकी गाड़ी सरपट दौड़ रही है, अचानक से एक चोट उनके करियर को पटरी से उतार देती है.

आलम यह है कि जून 2014 से मार्च 2015 के बीच टीम इंडिया ने 44 इंटरनेशनल मैच खेले और ईशांत शर्मा इनमें से सिर्फ 10 में ही शिरकत कर पाए. हाल ही में घुटने की चोट के चलते उन्हें वर्ल्ड कप 2015 से पहले स्वदेश लौटना पड़ा.

आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार ईशांत शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप से बाहर रहने को स्वीकार कर पाना मुश्किल था. उन्होंने कहा, '2011 में मुझे टीम में नहीं चुना गया और 2015 में मेरे पास बढ़िया मौका था, लेकिन चोट के चलते बाहर होना, हालांकि मेरे लिए इसे स्वीकार कर पाना मुश्किल था.'

एक साक्षात्कार में ईशांत शर्मा ने कहा, 'माही भाई ने इस दौरान मेरी काफी मदद की, मैं इमोशनली टूट गया था. अगर माहीभाई की तरह कप्तान हो और 24वें फ्लोर से कूदने को कहे, तो आप एक बार सोचे बिना भी तैयार हो जाते हैं. माही भाई ने मुझे निराशा से उबरने में काफी मदद की.' कई बार ऐसा होता है, लेकिन ईमानदारी से कहूं, तो चोट को लेकर मैं कुछ खास नहीं कर सकता है. मैं वही कर रहा हूं जो करना चाहिए. नियमित तौर पर ट्रेनिंग करता हूं और एक सफल गेंदबाज बनने की कोशिश कर रहा हूं.

आईपीएल के लीग दौर में हम केविन पीटरसन को मिस करेंगे. पहले दो सालों में केविन हमारे साथ नहीं थे, लेकिन हमने जीतने की पूरी कोशिश की. पिछले साल के मुकाबले हमारे पास ईयान मोर्गन और रवि बोपारा जैसे कई दूसरे विकल्प भी है.

आईपीएल-8 के लिए मैंने कोई गोल नहीं सेट किया है. परिस्थिति के अनुसार खेलने पर ही मेरा फोकस होगा. कई साल मैंने क्रिकेट खेला है और अब इतना जान गया हूं कि किस परिस्थिति में क्या करना है.

Tuesday, January 13, 2015

ICC Cricket World Cup 2015 Squads - Pool B

INDIA

MS Dhoni (capt), Virat Kohli (vice-capt), Ambati Rayudu, Axar Patel, Ajinkya Rahane, Shikhar Dhawan, Rohit Sharma, Stuart Binny, Suresh Raina, Ravindra Jadeja R Ashwin, Bhuvneshwar Kumar, Mohammed Shami, Umesh Yadav, Ishant Sharma.

WEST INDIES

Chris Gayle, Darren Bravo, Lendl Simmons, Dwayne Smith, Sheldon Cottrell, Kemar Roach, Jerome Taylor, Sulieman Benn, Andre Russell, Jason Holder (capt), Marlon Samuels (vice-capt), Darren Sammy, Jonathan Carter, Denesh Ramdin (wk), Sunil Narine.

PAKISTAN

Ahmed Shehzad, Mohammad Hafeez, Misbah-ul-Haq (c), Umar Akmal, Shoaib Maqsood, Mohammad Irfan, Junaid Khan, Ehsan Adil, Shahid Afridi, Yasir Shah, Sarfaraz Ahmed, Younis Khan, Harris Sohail, Sohail Khan, Wahab Riaz.

SOUTH AFRICA

AB de Villiers (capt), Hashim Amla (vice-capt), Imran Tahir, David Miller, Morne Morkel, Quinton de Kock, JP Duminy, Faf du Plessis, Wayne Parnell, Aaron Phangiso, Vernon Philander, Rilee Rossouw, Kyle Abbott, Farhaan Behardien, Dale Steyn.

UAE

Mohammad Tauqir (capt), Khurram Khan (vice-capt), Manjula Guruge, Andri Berenger, Fahad Al Hashmi, Amjad Ali, Nasir Aziz, Rohan Mustafa, Muhammad Naveed, Kamran Shahzad, Krishna Karate, Swapnil Patil, Saqlain Haider, Amjad Javed, Shaiman Anwar.

ZIMBABWE

Elton Chigumbura (capt), Stuart Matsikenyeri, Solomon Mire, Tawanda Mupariwa, Chamu Chibhabha, Craig Ervine, Tafadzwa Kamungozi, Hamilton Masakadza, Tinashe Panyangara, Brendan Taylor (wk), Prosper Utseya, Sean Williams, Sikandar Raza, Regis Chakabva, Tendai Chatara.

IRELAND

Andrew Balbirnie, Stuart Thompson, Gary Wilson (wk), Ed Joyce, Andrew McBrine, John Mooney, Tim Murtagh, Kevin O'Brien, Niall O'Brien (wk), William Porterfield (capt), Paul Stirling, Peter Chase, Alex Cusack, George Dockrell, Craig Young.

ICC Cricket World Cup 2015 Squads - Pool A

AUSTRALIA

Michael Clarke (capt), George Bailey (vice-capt), Pat Cummins, Xavier Doherty, James Faulkner, Aaron Finch, Brad Haddin, Josh Hazlewood, Mitchell Johnson, Mitchell Marsh, Glenn Maxwell, Steve Smith, Mitchell Starc, David Warner, Shane Watson.

NEW ZEALAND

Brendon McCullum (capt), Corey Anderson, Trent Boult, Grant Elliott, Martin Guptill, Tom Latham, Mitchell McClenaghan, Nathan McCullum, Kyle Mills, Adam Milne, Luke Ronchi, Tim Southee, Ross Taylor, Dan Vettori, Kane Williamson.

SRI LANKA

Angelo Mathews (capt), Dimuth Karunaratne, Tillakaratne Dilshan, Kumar Sangakkara (wk), Mahela Jayawardene, Lahiru Thirimanne, Dinesh Chandimal (wk), Thisara Perera, Jeevan Mendis, Suranga Lakmal, Lasith Malinga, Dhammika Prasad, Nuwan Kulasekara, Rangana Herath, Sachithra Senanayake.

SCOTLAND

Preston Mommsen (capt), Kyle Coetzer (vice-capt), Richie Berrington, Freddie Coleman, Matthew Cross (wk), Josh Davey, Alasdair Evans, Hamish Gardiner, Majid Haq, Michael Leask, Matt Machan, Calum MacLeod, Safyaan Sharif, Robert Taylor, Iain Wardlaw.

AFGHANISTAN

Afsar Zazai (wk), Aftab Alam, Asghar Stanikzai, Dawlat Zadran, Gulbadin Naib, Hamid Hassan, Javed Ahmadi, Mirwais Ashraf, Mohammad Nabi (capt), Najibullah Zadran, Nasir Jamal, Nawroz Mangal, Samiullah Shinwari, Shapoor Zadran, Usman Ghani.

BANGLADESH

Tamim Iqbal, Anamul Haque, Soumya Sarkar, Mominul Haque, Shakib Al Hasan, Mushfiqur Rahim, Mahmudullah, Nasir Hossain, Sabbir Rahman, Mashrafe Mortaza (capt), Taskin Ahmed, Al-Amin Hossain, Rubel Hossain, Arafat Sunny, Taijul Islam

ENGLAND

Moeen Ali, James Anderson, Gary Ballance, Ian Bell, Ravi Bopara, Stuart Broad, Jos Buttler (wk), Steven Finn, Alex Hales, Chris Jordan, Eoin Morgan (capt), Joe Root, James Taylor, James Tredwell, Chris Woakes.