नई दिल्ली। अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर रहे रिची बेनो का सिडनी में निधन हो गया है। पिछले काफी समय से रिची त्वचा कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं साल 2013 में हुए एक कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के बाद से रिची की हालत बहुत खराब रहती थी। रिची 84 बरस के थे।
रिची साल 1964 में क्रिकेट रिटायर हो गए थे। रिची के नाम लेग स्पिनर के तौर पर 248 विकेट थे। टेस्ट क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट का डबल कारनामा दिखाने वाले रिची पहले क्रिकेटर थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्होंने 63 टेस्ट खेले और इनमें से 28 में कप्तानी की। बेनो अपनी कप्तानी में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाने वाले कप्तान साबित हुए। बेनो की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को तीन बार एशेज में जीत मिली। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद रिची ने अपनी दूसरी पारी कमेंटेटर के रूप में खेली। रिची ने यहां भी बुलंदियों का छुआ, उनको क्रिकेट की दुनिया की सबसे मशहूर आवाज़ के तौर पर जाने जाता है।
original source of this post - http://www.jagran.com/cricket/headlines-former-australia-cricket-captain-richie-benaud-passes-away-12250613.htmlरिची साल 1964 में क्रिकेट रिटायर हो गए थे। रिची के नाम लेग स्पिनर के तौर पर 248 विकेट थे। टेस्ट क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट का डबल कारनामा दिखाने वाले रिची पहले क्रिकेटर थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्होंने 63 टेस्ट खेले और इनमें से 28 में कप्तानी की। बेनो अपनी कप्तानी में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाने वाले कप्तान साबित हुए। बेनो की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को तीन बार एशेज में जीत मिली। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद रिची ने अपनी दूसरी पारी कमेंटेटर के रूप में खेली। रिची ने यहां भी बुलंदियों का छुआ, उनको क्रिकेट की दुनिया की सबसे मशहूर आवाज़ के तौर पर जाने जाता है।
No comments:
Post a Comment